1.
मान लीजिए कि आपके आपातकालीन कोष में ₹१,००,००० हैं, जो कम ५% वार्षिक ब्याज अर्जित कर रहा है। साथ ही, आपके ₹१,००,००० का ऋण है, जिसमें आप ८% वार्षिक ब्याज का भुगतान कर रहे हैं। आप क्या करेंगे?
2.
निम्नलिखित व्यक्तियों में से किस व्यक्ति को जीवन बीमा पॉलिसी खरीदने की अधिक आवश्यकता है?
3.
मान लीजिए कि आपके बैंक खाते में ₹१००० हैं और ब्याज दर ५% प्रति वर्ष है। पाँच वर्षों के बाद, आपको खाते में कितनी राशि होगी?
4.
मान लीजिए कि आपको अपने बैंक से फ़ोन आया। वे आपको निम्नलिखित में से कौन सा कभी साझा करने के लिए नहीं कहेंगे?
5.
मान लीजिए कि आपके बचत बैंक खाते में ₹१००० हैं, ब्याज दर ४% प्रति वर्ष है, और मुद्रास्फीति ५% है। एक वर्ष के बाद, आप कितना खरीदारी कर पाएँगे?
6.
सत्य या असत्य बताइए। मान लीजिए कि कोई व्यक्ति २ वर्षों में आपके पैसे दोगुने करने का वादा करता है। हो सकता है कि आप अपना पैसा भी खो दें।
7.
सत्य या असत्य बताइए। आम तौर पर किसी एक कंपनी के स्टॉक की तुलना में स्टॉक म्यूचुअल फंड खरीद कर शेयर बाजार में निवेश के जोखिम को कम किया जा सकता है।
8.
सत्य या असत्य बताइए। १५ साल के गृह ऋण की मासिक किस्त आमतौर पर ३० साल के गृह ऋण की मासिक किस्त से अधिक होती है, लेकिन ऋण की अवधि में देय कुल ब्याज कम होता है।
9.
मान लीजिए कि आपने ६% वार्षिक ब्याज दर वाले बॉन्ड में ₹१००० का निवेश किया है। यदि ब्याज दर ६% से बढ़कर ८% हो जाती है, तो आपके बॉन्ड की कीमत का क्या होगा?
10.
मान लीजिए कि आप अगले १० वर्षों के लिए हर वर्ष ₹१०,००० निवेश करते हैं, जबकि आपका मित्र अपना सारा पैसा खर्च कर देता है। किन्तु, १० वर्षों के अंत में, आपके मित्र ने अचानक ₹१,५०,००० निवेश करने का निर्णय लिया। मान लीजिए कि आप दोनों १०% वार्षिक प्रतिफल अर्जित करते हैं, २० वर्षों के अंत में किसके पास अधिक धन होगा?